-फोटो 85 : लालचंद कॉलोनी में मोटरसाइकिल चोरी के दौरान सीसीटीवी में कैद युवक। स्रोत सीसीटीवी
- फोटो : 1
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र की लाल चंद कॉलोनी में शनिवार रात करीब डेढ़ बजे तीन युवकों ने चोरी का प्रयास किया। युवकों ने पहले गली में खड़ी दो मोटरसाइकिलों के ताले तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद एक बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए, लेकिन कोई कीमती सामान नहीं मिलने पर वहां से निकल गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार, तीनों युवकों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। उन्होंने सतीश वर्मा और कृष्ण कुमार की मोटरसाइकिलों के ताले तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद चिंटू के बंद मकान में घुसे। चिंटू का परिवार फिलहाल अमृतसर में रहता है। मकान में सामान बिखरा मिला, लेकिन युवक कुछ नहीं ले जा सके। इनमें एक ने चेहरे पर कपड़ा बांधा था, जबकि दो के चेहरे फुटेज में दिखाई दे रहे हैं।
कॉलोनीवासियों नवीन कुमार, राजेंद्र कुमार और रमेश ने बताया कि कुत्तों के भौंकने पर युवकों ने उन्हें पत्थर मारकर भगाने का प्रयास किया। घटना के बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
अभी इस संबंध में उन्हें किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
-राजेश कुमार, एसएचओ, लाइनपार थाना, बहादुरगढ़।