रायपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को होने वाली मतगणना में कड़ी सुरक्षा रहेगी। बिना पास के परिसर में नौ एंट्री रहेगी। जिलाधिकारी डा रविनाथ रमन और एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों से निष्पक्ष आचरण के साथ अनावश्यक विवाद से बचने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को बता दिया गया है कि विजयी जुलूस के लिए अनिवार्य रुप से अनुमति लेनी होगी।
डीएम और एसएसपी ने शुक्रवार स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में सुरक्षा चक्र में ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। मतगणना के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरी है। मतगणना स्थल परिसर में केवल अधिकत व्यक्तियों को अनुमति दी जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्याशी के एजेंट ब्रीफकेस, ज्वलनशील पदार्थ, माचिस, शस्त्र और मोबाइल लेकर न जाने पाए।
जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि मतगणना स्थल के चारो तरफ 100 मीटर के घेरे को पैदल क्षेत्र के रूप में चिहिंत किया गया है। एसएसपी के मुताबिक सुरक्षा की दृष्टि से मतगणना स्थल रायपुर स्टेडियम को दो भागों इनर और आउटर में बांटा गया है। एसपी सिटी अजय सिंह और एसपी देहात श्वेता चौबे इसकी प्रभारी होंगे। मतगणना स्थल के आसपास की यातायात व्यवस्था तथा पार्किंग व्यवस्था के प्रभारी पुलिस अधीक्षक यातायात धीरेन्द्र गुंज्याल रहेंगे।
यह रहेगा पुलिस बल
अपर पुलिस अधीक्षक तीन, क्षेत्राधिकारी चतुर्थ, निरीक्षक छह, थानाध्यक्ष चार, उप निरीक्षक 55, हैड कांस्टेबल 27, कांस्टेबल 237, महिला कांस्टेबल 35, यातायात पुलिस के दो दारोगा, 18 कांस्टेबल और पीएसी की दो कंपनी मौजूद रहेगी।