फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज मांगना, लेना या देना गंभीर अपराध : विशाल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के एडीआर सेंटर में दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीजेएम विशाल व नगराधीश रीतू बंसीवाल ने की।
विज्ञापन

सीजेएम विशाल ने बताया कि दहेज मांगना, लेना या देना एक गंभीर अपराध है। इस संबंध में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर द्वारा जिले के प्रत्येक ब्लॉक में मुफ्त कानूनी सहायता केंद्र खोले गए हैं, जहां एक अधिवक्ता और एक पैरा लीगल वालंटियर की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ये केंद्र प्रत्येक माह के बुधवार और रविवार को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आमजन को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करेंगे।
सीजेएम विशाल ने पैरा लीगल वालंटियर्स को निर्देश दिए कि वे अपने आसपास के गांवों में जाकर दहेज प्रथा के खिलाफ लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें