फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन खेलों के पदकवीरों को सीएम करेंगे सम्मानित, 30 को भिवानी में समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एशियन और पैरा एशियन खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 30 अक्टूबर को भिवानी के भीम स्टेडियम में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को करीब 185 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। सांसद धर्मबीर सिंह समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री ने बहादुरगढ़ के एचएल सिटी में पत्रकारों से बताचीत करते हुए बताया कि समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम में हरियाणा और पंजाब की टीमों के बीच सर्कल कबड्डी मुकाबला होगा। प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीमों के खिलाड़ियों को 22 इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएंगी। कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को मोटरसाइकिल पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। समारोह में आने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।
खत्री ने कहा कि एशियन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने 21 स्वर्ण पदक जीते, जिनमें 14 स्वर्ण हरियाणा के खिलाड़ियों के नाम रहे। यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को समारोह में शामिल होने का न्योता देते हुए आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें