फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल झज्जर में आर्यवीर दल का शिविर आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सोमवार को आर्यवीर दल झज्जर की शाखा की ओर से गुरुकुल झज्जर में प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ हुआ। आचार्य विजयपाल योगार्थी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इस शिविर में 170 आर्यवीरों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कुलदीप आर्य भास्कर ने वीररस के भजनों से सभी का उत्साह बढ़ाया, जबकि गुरुकुल झज्जर के स्नातक मंडल के प्रधान रामवीर शास्त्री ने अपने अनुभव साझा कर शिक्षार्थियों को शिविर में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

आचार्य विजयपाल योगार्थी ने अपने संबोधन में कहा कि शिविर में भाग लेने आए आर्यवीरों के लिए यह सौभाग्य का अवसर है, जिससे वे अपने जीवन में उन्नति करने की शिक्षा प्राप्त करेंगे और समाज में फैली बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा लेंगे। उन्होंने कहा कि ये युवा आगे चलकर अपने साथियों को भी सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन


शिविर में प्रतिभागियों को व्यायाम, आसन, प्राणायाम और संध्या यज्ञ की क्रियात्मक शिक्षा दी जा रही है। साथ ही आर्य समाज और वैदिक धर्म की विशेषताओं के बारे में बौद्धिक जानकारी भी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें