फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्यूआई 189 पहुंचा, पार्कों में मास्क लगाकर सैर करने लगे लोग

विज्ञापन
-फोटो 82: प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में सुबह के समय मास्क ल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अक्तूबर की शुरुआत के साथ ही शहर की हवा लगातार खराब होती जा रही है। सोमवार को बहादुरगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 189 तक पहुंच गया। बढ़ते प्रदूषण के चलते लोग सुबह पार्कों में सैर करने के लिए मास्क पहन कर निकलने लगे हैं। कुछ दिनों से एक्यूआई यलो जोन में बना है और अब यह 200 के करीब पहुंच गया है। ऐसे में तीन दिन बाद ग्रेप-1 की पाबंदियां लगने की आशंका है।
विज्ञापन

शहर में प्रदूषण बढ़ने के पीछे वाहनों से निकलने वाला धुआं, सड़कों पर उड़ती धूल और जगह-जगह कूड़ा जलाया जाना प्रमुख कारण बने हैं। कई इलाकों में खुले में कूड़ा जलाने से उठने वाला धुआं आसपास के वातावरण को प्रभावित कर रहा है। लोगों का कहना है कि कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई नहीं होने से समस्या बढ़ रही है।
एक्यूआई के लगातार बढ़ने के साथ ही अब ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के पहले चरण की पाबंदियां लागू होने की आशंका जताई जा रही है। इसके तहत प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के साथ धूल और कूड़ा जलाने जैसी गतिविधियों पर कार्रवाई तेज की जा सकती है। 1 अक्तूबर को बहादुरगढ़ में एक्यूआई 152, 2 को 198, 3 को 162 और 4 अक्तूबर को 189 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बारिश से राहत की उम्मीद
मौसम विभाग के अधिकारियों ने 6 से 8 अक्तूबर के बीच बारिश की संभावना जताई है। बारिश होने पर धूल और प्रदूषण के स्तर में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही तापमान में गिरावट से मौसम में ठंडक बढ़ेगी। पिछले तीन दिनों से तापमान में यकायक वृद्धि हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 26 से 87 प्रतिशत तक रही।

ग्रेप-1 लागू होने पर ये रहेंगी पाबंदियां
खुले में कूड़ा जलाने पर रोक और उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। सड़कों और निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के उपाय होंगे।निर्माण एवं तोड़फोड़ वाले स्थलों पर धूल नियंत्रण के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। सड़कों की नियमित सफाई और जरूरत के अनुसार पानी का छिड़काव होगा। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच और कार्रवाई बढ़ाई जा सकती है। औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण मानकों की निगरानी बढ़ेगी। संबंधित विभागों की ओर से प्रदूषण नियंत्रण उपायों की निगरानी और प्रवर्तन तेज किया जाएगा।

-फोटो 82: प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में सुबह के समय मास्क ल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें