फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डिपो के 88 लाइसेंस के लिए 10 नवंबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में उचित मूल्य की दुकानों (राशन डिपो) के 88 लाइसेंस आवंटित किए जाएंगे। इनमें से 34 लाइसेंस महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक एवं पात्र आवेदक 10 नवंबर तक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले के झज्जर, बेरी, माछरौली, मातनहेल, साल्हावास, बहादुरगढ़ और बादली ब्लॉक के विभिन्न गांवों के अलावा झज्जर और बहादुरगढ़ नगर परिषद के वार्डों में भी लाइसेंस आवंटित किए जाएंगे। अधिकांश स्थानों पर एक-एक लाइसेंस है।
बहादुरगढ़ ब्लॉक के छारा और बादली ब्लॉक के बुपानिया गांव में दो-दो लाइसेंस दिए जाएंगे। बहादुरगढ़ नगर परिषद के वार्ड आठ और 10 में भी दो-दो लाइसेंस के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) आदित्य कौशिक ने पात्र आवेदकों से निर्धारित समय सीमा में आवेदन करने की अपील की है। आवेदन से पहले आवेदक पोर्टल पर उपलब्ध पात्रता शर्तों और दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें