-फोटो 86 : कोबी कार्यालय में बैठक करते पदाधिकारी। स्रोत कोबी
बहादुरगढ़। हाल ही में लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) ने जिले के सभी उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और व्यावसायिक संस्थानों से सुरक्षा मानकों के प्रति पूरी तरह जागरूक और सतर्क रहने की अपील की है।
कोबी की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि लखनऊ हादसे में कई मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु ने पूरे देश को झकझोर दिया है। ऐसे में यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि कार्यस्थलों पर सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर परिणाम उत्पन्न कर सकती है।
कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने कहा कि दुर्घटनाएं कभी भी किसी के साथ हो सकती हैं, इसलिए सभी संस्थानों का नैतिक दायित्व है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने आपातकालीन निकास मार्गों को अवरोधमुक्त रखने, नियमित सुरक्षा प्रशिक्षण देने और सभी वैधानिक मानकों का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उद्योग और व्यापार की वास्तविक सफलता तभी है जब मानव जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
-फोटो 86 :