फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने चार दिवसीय कालीन मेले का किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे आयातक

Sat, 15 Oct 2022 02:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

भदोही जिले के कालीन की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान है। दुनिया के 70 देशों में यहां की कालीन बड़ी मात्रा में निर्यात की जाती है। यह बातें वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 43वें इंडिया कारपेट एक्सपो का उद्घाटन करते हुए कही। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने चार दिवसीय कालीन मेले का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल शनिवार को कालीन मेले का शुभारंभ करने भदोही पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा- जिले के कालीन की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान है। दुनिया के 70 देशों में यहां की कालीन बड़ी मात्रा में निर्यात की जाती है। कोरोना ने भारतीय कालीन उद्योग पर स्पीड ब्रेकर लगा दिया था, लेकिन यह आयोजन बूस्टर का काम करेगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

भदोही में अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
भारतीय कालीन निर्यात संवर्धन परिषद की ओर आयोजित इस चार दिवसीय आयोजन में 70 देशों के कऱीब 400 से अधिक आयातक हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि 2020-21 में कालीन उद्योग में 21 फीसदी की वृद्धि हुई। सरकार कालीन उद्योग के विकास के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। यह आयोजन कालीन के सारे प्रोजेक्ट के प्रमोशन में मील का पत्थर साबित होगा। विदेशों हमारे कालीन की काफी सराहना की जाती है, हर साल बड़ी मात्रा में विदेशी मेहमान हमारे कालीन को खरीदते हैं। कालीन उद्योग का जीडीपी में जहां 10 फीसदी तो विदेशी मुद्रा में 15 फीसदी का योगदान है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें