वीडियो में घोटाले की संक्षेप कहानी और नार्को टेस्ट
CM भूपेश बघेल के ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले की संक्षेप में कहानी और आरोपी बैंक प्रबंधक के नार्को टेस्ट को दिखाया गया है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि तत्कालीन बैंक प्रबंधक उमेश सिन्हा का नार्को टेस्ट कराया गया था। वह बोल रहा है कि मामले को दबाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित चार मंत्रियों को करोड़ों की घूस दी गई। इसमें तत्कालीन गृह रामविचार नेताम, विधायक बृजमोहन अग्रवाल और वित्त मंत्री रहे अमर अग्रवाल का नाम भी ले रहा है। इनके अलावा उस समय डीजीपी रहे ओपी राठौर को भी एक करोड़ रुपए दिए जाने की बात कही जा रही है।
रमन सिंह को मुख्यमंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस वीडियो के पोस्ट करने के अगले दिन शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
रमन सिंह ने भी मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के बाद खुलासा नहीं किए जाने की बात बार-बार कही जाती रही है। वहीं रमन सिंह के आरोपों पर साक्ष्य प्रस्तुत करने की भी बात कही थी। इसके बाद ईडी ने शुक्रवार देर शाम प्रेस रिलीज जारी कर इस संबंध में जानकारी दी। इस पर पूर्व CM रमन सिंह ने प्रेस रिलीज और फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि, बेल पर मुखिया अब बेलगाम हो गया, चंद पैसों के लिए भ्रष्ट अधिकारियों का गुलाम हो गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित किया कि, यह लो, 25 रुपए प्रति टन का साक्ष्य, आगे की कार्यवाही के लिए तैयारी कर लें। साथ ही अब माफ़ी भी मांग लीजिए। सारे नाम सामने आएंगे, सारे भ्रष्टाचार उजागर होंगे। सच सामने आएगा। सब सामने आएगा।