फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से पेट्रोल पंपों पर लगने शुरू होंगे एएनपीआर कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर निगरानी के लिए रविवार से पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे लगाने का काम शुरू होगा। कैमरे वाहन पोर्टल से जुड़ेंगे और नंबर प्लेट स्कैन करते ही वाहन की जानकारी मिल सकेगी। इससे बिना वैध पीयूसी प्रमाणपत्र और निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों की पहचान होगी।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त, हरियाणा की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार जिले के सभी संचालित पेट्रोल पंपों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने एक कंपनी के साथ अनुबंध किया है। कंपनी की ओर से कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इस व्यवस्था के तहत 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर विशेष नजर रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने पहले चरण में झज्जर के अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में यह व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


वर्जन
इस आधुनिक तकनीक के लागू होने से वाहनों की जांच एवं नियमों की पालना सुनिश्चित करने में परिवहन विभाग को काफी मदद मिलेगी। साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों तथा निर्धारित अवधि पूरी कर चुके वाहनों की पहचान करने में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन

रवीश हुड्डा, जिला परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें