फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से हमले के मामले में एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव छारा में खेतों में घूमने गए दो युवकों पर रंजिश के चलते हमला करने के मामले में सीआईए टू पुलिस टीम ने एक और आरोपी रोहित निवासी महराणा को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन




सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि राहुल निवासी छारा ने शिकायत दी थी कि कुछ दिन पहले दोपहर में वह चचेरे भाई साहिल और दोस्त गौरव के साथ खेतों में घूमने गया था। इसी दौरान कई गाड़ियों व बाइक पर सवार होकर कुछ युवक आए। जिनमें गांव का अजय व साथी भी थे। एक ने चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया था।

अंगुलियां कट गईं। वहीं अजय ने तलवार से गौरव की गर्दन काटने की कोशिश की। गौरव पर दो बार वार किए गए। दूसरी बार जब गौरव ने बचाव में हाथ अड़ाया तो हाथ कटकर अलग हो गया, शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिससे आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायलों को रोहतक के पीजीआईएमएस ले जाया गया। जहां से उन्हें गुरुग्राम अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें