फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर ने मारी बाइक को टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
01jjrp14 नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन दुजाना निवासी राजेश। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। दादरी टोए के सेक्टर-5 में हुए सड़क हादसे में दुजाना निवासी अर्जुन (21) की मौत हो गई जबकि राजेश (46) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुजाना निवासी अर्जुन दादरी टोए स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। उसके परिवार के रिश्ते में दादा लगने वाले राजेश भी उसी कंपनी में कार्यरत हैं। दोनों रोजाना एक ही बाइक से कंपनी आते-जाते थे।
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब 3:30 बजे ड्यूटी पूरी कर कंपनी से निकलने के लगभग 100 मीटर बाद एक ट्रैक्टर-टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान अर्जुन की मौत हो गई। वहीं राजेश का नागरिक अस्पताल में उपचार जारी है। थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें