फोटो-52: मुख्यमंत्री से मुलाकात करते गांव लडरावण के ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
बहादुरगढ़। गांव लडरावण में फिरनी वाले रोड की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण राहुल छिकारा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर सड़क का निर्माण जल्द शुरू करवाने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि दिसंबर 2025 में सड़क को निर्माण के लिए उखाड़ दिया गया था, लेकिन करीब दस महीने बीतने के बावजूद दोबारा निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
सड़क उखाड़े जाने के बाद रास्ता पूरी तरह बदहाल पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान स्थिति और खराब होने की आशंका है।
राहुल छिकारा ने मुख्यमंत्री से संबंधित विभाग को जल्द सड़क निर्माण शुरू करवाने के निर्देश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मार्ग ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण है।