-फोटो 57 : प्रतियोगिता में पहुंचे इंस्पेक्टर सतीश का स्वागत करते आयोजक। स्रोत पुलिस
बहादुरगढ़। गांव सौलधा के शहीद रामफल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंडस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। पहला स्थान अंबे अकेडमी बहादुरगढ़ ने पाया। विजेता टीम को 3,100 की राशि नकद दी गई। दूसरा स्थान सौलधा स्पोर्ट्स अकेडमी, तीसरा स्थान मारजरी की टीम व चौथा स्थान जसौर खेड़ी की टीम ने हासिल किया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 8 टीमों को 1500-1500 रुपये देकर सम्मानित किया गया। इनाम में दी गई समस्त राशि सक्षम आरएमसी सौलधा की ओर से उपलब्ध कराई गई।पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में झज्जर पुलिस विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवा रही है।
इसमें पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष मौजूदगी रही। मुख्यातिथि के रूप में बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री मौजूद रहे। जबकि हरियाणवी कलाकार विक्की काजला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गांव की पंचायत, बुजुर्गों, महिलाओं व व्यक्तियों ने भारी संख्या में पहुंचकर खिलाडि़यों का उत्साह बढ़ाया।
मौके पर सरपंच लक्ष्मी देवी, सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप काजला, पंचायत सचिव अंशु, कोच राजबाला उपस्थित रही। ट्रैफिक एवं रोड सेफ्टी इंस्पेक्टर सतीश और सतप्रकाश राणा ने खिलाडि़यों को सडक़ सुरक्षा के महत्व पर जागरूक किया और नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।