परसामलिक। मिश्रवलिया चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से ई रिक्शा चालक समेत सवार घायल गया। दोनों को नौतनवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर टोला गोमतीडिह निवासी आकाश यादव (30) जरूरी सामान खरीदने के लिए ई रिक्शा से मिश्रौलिया चौराहे पर जा रहे थे। महदेईया निवासी धीरज यादव (21) ई रिक्शा चल रहे थे। चौराहे के करीब बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली ने अनियंत्रित होकर ई रिक्शे को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।