फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से अमरनाथ तक दंडवत यात्रा पर श्रद्धालु

Sat, 14 May 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी के भी करेंगे दर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी और बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए दंडवत यात्रा पर निकले रामप्रीत अपने पुत्र संजय कुमार यादव निवासी नेपाल शनिवार को विजयपुर पहुंचे। कसबे में उनका स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


नेपाल के धनुषा जिले के गांव रामदइया भवारी के रामप्रीत (65) ने 17 नवंबर 2015 को नेपाल के प्रसिद्ध धीरेश्वर धाम महादेव कुंड से जल भरकर अपनी इस यात्रा को शुरू किया था।

खासबात यह है कि इतनी लंबी यात्रा वे नंगे पांव कर रहे हैं। इस पूरी यात्रा में उनका बेटा संजय यादव उनके साथ चल रहा है। रामप्रीत ने बताया कि वे 9वीं बार बाबा बर्फानी के दर्शन को जा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पूर्व 2008 में धीरेश्वर धाम, 2009 में पशुपति नाथ मंदिर से रामेश्वर धाम, 2011 में पशुपति नाथ मंदिर से काशी विश्वनाथ मंदिर, प्रयागराज, 2013 में वासुकीनाथ, 2014 में परशुराम तालाब धनुषा से जलभर अमरनाथ तक दंडवत यात्रा की थी। अब उनकी इच्छा है कि वे कैलाश मानसरोवर तक दंडवत यात्रा करें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें