फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल डोरा की जमीन को भी मिलेगा खसरा और खेवट नंबर

विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी03-तहसील कार्यालय के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
प्रमोद राठी
विज्ञापन

जींद। गांवों में लाल डोरा के अंदर आने वाली जमीन का भी अब राजस्व रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इस जमीन को खसरा और खेवट नंबर दिए जाएंगे, ताकि संपत्ति की पहचान और मालिकाना हक से जुड़े रिकॉर्ड को व्यवस्थित किया जा सके।
सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत आजादी से पहले हुई चकबंदी की तर्ज पर लाल डोरा क्षेत्र की जमीन का खाका तैयार किया जाएगा। इस प्रक्रिया में जमीन की पहचान, सीमांकन और उपलब्ध रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा। अभी तक गांवों में लाल डोरा के अंदर आने वाले मकानों और अन्य संपत्तियों का रिकॉर्ड राजस्व विभाग के सामान्य कृषि भूमि रिकॉर्ड की तरह व्यवस्थित नहीं है। इससे कई बार जमीन की सीमा, मालिकाना हक और आपसी हिस्सेदारी को लेकर विवाद सामने आते हैं। कई संपत्तियों की खरीद-बिक्री और उत्तराधिकार के मामलों में भी लोगों को परेशानी होती है। खसरा और खेवट नंबर मिलने से प्रत्येक संपत्ति की अलग पहचान बन सकेगी और उसका राजस्व रिकॉर्ड तैयार होगा।
विज्ञापन


90 दिन में दर्ज करवा सकेंगे आपत्ति
सरकार की अधिसूचना के अनुसार जमीन का खाका और रिकॉर्ड तैयार होने के बाद संबंधित लोगों को अपनी आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए 90 दिन का समय दिया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण अपनी जमीन से संबंधित विवरण, सीमाओं, हिस्सेदारी और अन्य तथ्यों में किसी प्रकार की गलती होने पर आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। इससे रिकॉर्ड को अंतिम रूप देने से पहले खामियों को दूर करने का अवसर मिलेगा।

जमीन विवाद कम करने में मिलेगी मदद
लाल डोरा क्षेत्र की संपत्तियों का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार होने से भविष्य में जमीन से जुड़े विवादों को कम करने में मदद मिल सकती है। अभी कई गांवों में मकानों और खाली प्लाटों की सीमाओं को लेकर विवाद होते हैं। रिकॉर्ड में स्पष्ट पहचान होने से प्रशासन और राजस्व विभाग के लिए भी ऐसे मामलों का निपटारा करना आसान होगा। इसके अलावा संपत्ति के हस्तांतरण, विरासत और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्जन
लाल डोरा के अंदर आने वाली जमीन का भी अब राजस्व रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इस जमीन को खसरा और खेवट नंबर दिए जाएंगे, ताकि संपत्ति की पहचान और मालिकाना हक से जुड़े रिकॉर्ड को व्यवस्थित किया जा सके।
डॉ. वैशाली शर्मा, डीसी जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें