फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान खाली कराने की रंजिश में बंधक बनाकर पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के पटेल पार्क में मकान खाली कराने की रंजिश में एक युवक ने अपने ताऊ के बेटे पर साथियों के साथ मिलकर कई घंटे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हाथ-पैर कपड़े से बांधने के बाद घूंसे-लात मारे गए और डराने के लिए गोली भी चलाई गई। पीड़ित ने मारपीट का वीडियो होने का दावा करते हुए शुक्रवार को लाइनपार थाना पुलिस को शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायत में पटेल पार्क निवासी राहुल ने बताया कि वह मां पिंकी के साथ सेक्टर-2 में किराये के मकान में रहते हैं। लाइनपार स्थित उनके मकान में उसके ताऊ का बेटा रोहित रहता है। करीब एक सप्ताह पहले राहुल ने रोहित से मकान खाली करने को कहा था। इसी बात को लेकर रोहित उससे रंजिश मान रहा था।

राहुल के अनुसार, 22 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे रोहित बातचीत के बहाने उसे अपनी गाड़ी में मकान पर ले गया। वहां रोहित और उसके साथियों ने कथित तौर पर उसके हाथ-पैर कपड़े से बांध दिए और कई घंटे तक मारपीट की। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई और डराने के लिए गोली चलाई गई। राहुल ने रोहित के अलावा देवा, चरण सिंह और अन्य लोगों पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एसएचओ नरेश कुमार ने बताया कि राहुल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें