फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी जलघरों में पर्याप्त पानी हो : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कई दिनों से जिले में गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह से लेकर शाम तक चल रही लू से लोग परेशान हो गए हैं। दोपहर में मुख्य मार्ग और बाजार सुनसान दिखाई देते हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डीसी ने कहा कि सभी जलघरों में पर्याप्त पानी हो।
विज्ञापन


डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को गर्मी से बचाव को लेकर प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित करने निर्देश दिए। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी जलघरों में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्धता सुनिश्चित हो। सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें