फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने सैनिकों का हौंसला बढ़ाया

Tue, 07 Mar 2017 06:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सैनिकों के बीच बैठे अजय देवगन और अन्य बॉलीवुड स्टार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देश की सीमा पर विपरीत परिस्थितियों में भी हर समय तैनात रहने वाले सैनिकों का हौंसला बढ़ाने बॉलीवुड सुपर स्टार अजय देवगन बुधवार को जवानों के बीच पहुंचे। देवगन ने सीमा प्रहरियों की जमकर प्रशंसा की और कहा कि आपकी बदौलत ही राष्ट्र सुरक्षित है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जैसलमेर के सरहदी रणाऊ क्षेत्र में बादशाहो फिल्म की शूटिंग में व्यस्त अजय देवगन जब सीमा सुरक्षा बल की 116वीं वाहिनी परिसर पहुंचे तो सीमा प्रहरियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सैनिकों ने इन यादगार लम्हों को कैमरे में कैद किया। इस दौरान अजय देवगन ने जवानों से उनके हाल-चाल भी जाने। सीमा प्रहरियों से मिले मान-सम्मान से देवगन भी बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि आज जहां सभी खुद के लिए और अपने परिवार के लिए जीते हैं वहीं देश के जवान राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जीते हैं।

अजय देवगन के साथ फिल्म के साथी कलाकार इमरान हाशमी, अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता भी साथ रहे। गौरतलब है कि बादशाहों की फिल्म की शूटिंग फिलहाल रणाऊ क्षेत्र में चल रही है। पहले भी रामगढ व कुलधरा में इसकी शूटिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें