आप राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे थे ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। सरकार की यह घोषणा आपकी जेब के लिए फायदेमंद है।
30 मार्च को राज्य सरकार के सभी पुरा स्मारकों और राजकीय संग्रहालयों में सैलानियों से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। 30 मार्च को राजस्थान दिवस है और सरकार ने इस मौके पर सभी राजकीय संग्रहालयों और स्मारकों में प्रवेश नि:शुल्क दिया जाएगा। इसका फायदा देसी और विदेशी पर्यटकों को मिलेगा। राजस्थान में करीब 200 से ज्यादा संग्रहालय और पुरा स्मारक है।