फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहरी-खुड्डन लिंक रोड की 64.25 लाख से होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अहरी से खुड्डन गांव तक जाने वाले करीब 2.7 किलोमीटर लंबे लिंक रोड की विशेष मरम्मत करवाई जाएगी। हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की ओर से इसके लिए 64 लाख 25 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। मरम्मत कार्य के लिए ऑनलाइन निविदाएं 21 अक्तूबर तक मांगी गई हैं।
विज्ञापन

वर्क प्लान 2026-27 के तहत मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार सड़क की विशेष मरम्मत करवाई जाएगी। तकनीकी और वित्तीय बिड खुलने के बाद निर्धारित नियम एवं शर्तें पूरी करने वाली फर्म को टेंडर आवंटित किया जाएगा। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद संबंधित फर्म को पांच माह में काम पूरा करना होगा।
पिछले कुछ समय से लिंक रोड की हालत खराब है। सड़क पर कई जगह हल्के गड्ढे बने हुए हैं, जबकि मानसून के दौरान इसकी स्थिति और खराब हो गई थी। ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू होने से जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्रामीण सूरज, विकास, सुरेंद्र और प्रकाश ने बताया कि अहरी और खुड्डन के बीच यह मार्ग आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। सड़क की मरम्मत होने से दोनों गांवों के अलावा आसपास के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें