दिमाग से निकाले गए कीडे़े और अफगानी युवक (सफेद कुर्ते में)
- फोटो : अमर उजाला
दिमाग में कीड़ों से भरी 16 थैलियों की वजह से लगभग अपंग हो चुके अफगान नागरिक गुल मोहम्मद (20) को एशियन अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. मुकेश पांडेय की टीम ने नई जिंदगी दी है।
डॉ. पांडेय ने गुल के दिमाग का ऑपरेशन कर सभी 16 थैलियां बिना टूटे हुए बाहर निकालीं। लगभग अपंग हो चुका गुल ऑपरेशन के पंद्रह दिन बाद ही चलने फिरने लायक हो चुका है।
डॉ. मुकेश ने बताया कि इस बीमारी को हाईडेटिड सिस्ट कहा जाता है। यह वायरस कुत्तों के संपर्क में आने से इंसान के शरीर में प्रवेश करते हैं और फेफड़े, लीवर व मस्तिष्क को प्रभावित करते हैं।