फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी वकीलों की नियुक्ति पर कोर्ट ने मांगा जवाब, कहा- दस्तावेज पेश करे सरकार

Fri, 21 Jul 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में सरकारी वकीलों की नियुक्ति को लेकर उठे विवादों के बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने प्रदेश सरकार से इनके नियुक्ति संबंधी सारे दस्तावेज शुक्रवार तक पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


एक याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अमरेश्वर प्रताप साही और जस्टिस दया शंकर ‌त्रिपाठी की पीठ ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी नियुक्तियों का भविष्य याचिका पर निर्णय के अधीन रहेगा। इस पर शुक्रवार को भी सुनवाई होगी। हालांकि कोर्ट ने सरकार को नियुक्तियों के दौरान हुई गलतियां दुरुस्त करने का अवसर भी दिया है।

महेंद्र सिंह पवार द्वारा दायर याचिका में कहा गया था कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में सरकार का पक्ष रखने और पैरवी के लिए करीब 350 वकीलों की नियुक्ति में गड़बड़ियां की गई हैं। राज्य सरकार ने इनकी सूची सात जुलाई 2017 को जारी की थी। लेकिन नियुक्तियों में वैधानिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन


यूपी में लागू विधि परामर्शी नियमावली के भाग पांच व छह का उल्लंघन करते हुए भी कई नियुक्तियां की गई हैं। वकील बुलबुल गोदियाल ने याची की ओर से उसका पक्ष रखा।
विज्ञापन

सरकार का जवाब आने के बाद ही हो सकता है कोई निर्णय

advocate
पीठ ने कहा कि इन नियुक्तियों की कानूनी वैधता है या नहीं, यह नियुक्ति प्रक्रिया और इसके लिए जारी नोटिफिकेशन की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। ऐसे में सरकार का जवाब आने के बाद ही इस मामले में कोई निर्णय हो सकता है।

उधर, हाईकोर्ट में महाधिवक्ता ने कहा- सूची पर पुनर्विचार करेगी सरकार
इलाहाबाद। प्रदेश के महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट को बताया कि सरकारी वकीलों की सूची पर सरकार पुनर्विचार कर रही है। इसलिए उसके कुछ ज्यादा समय दिया जाए। सरकारी वकीलों के पैनल को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई है।

महाधिवक्ता की मांग पर कोर्ट ने 8 अगस्त को सुनवाई की तारीख तय की है। याचिका में कहा गया है कि राज्य विधि अधिकारियों की सूची बनाते समय सुप्रीमकोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें