फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार स्कूलों में कम हुए दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सरकारी स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद स्कूलों में लक्ष्य के मुताबिक नामांकन नहीं हुए हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा अबतक काफी कम दाखिले लिए गए हैं। अब प्रदेश के शिक्षा अधिकारी नामांकन बढ़ाने के लिए अपने-अपने जिलों के लिए विशेष योजना तैयार करेंगे। महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा हरियाणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को नामांकन बढ़ाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि सभी स्कूल प्रमुख अपने स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए ईमानदारी से प्रयास करेंगे। एक उचित योजना तैयार करेंगे जिसमें उसे लागू करने का विवरण भी शामिल हो। संबंधित क्लस्टर के माध्यम से बीईओ कार्यालय और उसके बाद डीईओ-डीईईओ कार्यालय में जमा की जाएगी।
निर्देश दिए गए हैं कि सभी पात्र विद्यार्थियों को स्कूल प्रमुख तत्काल अगली कक्षा में प्रमोट करेंगे। जिलों में 5वीं से 6वीं और 9वीं से 10वीं कक्षा में जाने वाले विद्यार्थियों के बीच काफी अंतर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


बालवाटिका में फिलहाल 22937 दाखिले : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब तक 11 दिन में 22937 दाखिले हुए हैं जबकि पिछले साल 2025-26 में कुल 86310 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। बालवाटिका में दाखिले के लिए विभाग ज्यादा प्रयास कर रहा है।

छठी और नौवीं कक्षा में ज्यादा गैप
सरकारी स्कूलों में फिलहाल छठी और नौवीं कक्षा में ज्यादा गैप है। पांचवीं और आठवीं कक्षा से अगली कक्षा यानि छठी और नौवीं में बच्चे कम संख्या में ट्रांसफर हुए हैं। छठी कक्षा में पिछले साल प्रदेश में 197755 बच्चों ने दाखिला लिया था जबकि इस साल अब तक 134812 बच्चों ने दाखिला लिया है। पिछले साल पांचवीं कक्षा में 204494 बच्चों का दाखिला हुआ था जो इस साल अब तक 69812 छात्र संख्या कम है। नौवीं कक्षा में पिछले साल 190841 बच्चों का दाखिला हुआ था। इस साल अब तक 159421 बच्चों का दाखिला हुआ है। पिछले साल आठवीं कक्षा में 207347 बच्चों ने दाखिला लिया था। इस साल पिछले साल के मुकाबले अब तक 47926 बच्चों के काम दाखिला हुआ है। दसवीं कक्षा में इस साल अब तक 165688 बच्चों के दाखिले हुए हैं जबकि पिछले साल 165770 बच्चों के दाखिले हुए थे, जो केवल 88 कल हैं। नौवीं कक्षा से दसवीं में बच्चे कम ट्रांसफर हुए हैं। पिछले साल नौवी में 190841 बच्चों का दाखिले हुए थे जो अगली कक्षा यानि दसवीं में ट्रांसफर होने थे, जो अब भी 25153 कम है।
विज्ञापन


कक्षा 2025-26 2026-27 में हुए दाखिले
बालवाटिका 86310 22937
पहली 123998 89910
दूसरी 125644 123500
तीसरी 132355 124412
चौथी 171459 131017
पांचवीं 204494 168510
छठी 197755 134812
सातवीं 202606 190896
आठवी 267347 196703
नौवी 190841 159421
दसवीं 165770 165688
11वीं 160500 4345
12वीं 160708 142696

वर्जन
सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने का काम किया जा रहा है। सभी स्कूलों के स्टॉफ सदस्य लोगों को जागरूक कर रहे हैं।-रतींद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें