फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर रहने वाले विद्यार्थियों का दाखिला होगा रद्द : प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में नए विद्यार्थियों को कॉलेज की वार्षिक गतिविधियों और नियमों की जानकारी देने के लिए सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य आनंद काद्यान ने की।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि कक्षाओं से गैरहाजिर रहने वाले विद्यार्थियों का दाखिला रद्द किया जाएगा। सभी विद्यार्थी नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहें और अनुशासन बनाए रखें। सभा में महिला प्रकोष्ठ, रोजगार प्रकोष्ठ, एनएसएस, एनसीसी, छात्रवृत्ति, खेलकूद और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। पुस्तकालय और पुस्तकों के उपयोग के बारे में भी बताया गया।
डॉ. पूनम रानी ने विद्यार्थियों को आपसी तालमेल और अनुशासन के साथ रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोपहिया वाहनों से कॉलेज आने वाले विद्यार्थी यातायात नियमों का पालन करें। सभा में सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें