फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में गिरफ्तार संदिग्ध महिला का बताया पता निकला फर्जी

Sat, 19 Mar 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
पठानकोट में संद‌िग्ध मह‌िला ग‌िरफ्तार - फोटो : PTI
विज्ञापन
सीआरपीएफ की वर्दी में ममून कैंटोंमेंट क्षेत्र के पास संदिग्ध रूप से घूम रही गिरफ्तार महिला की ओर से बताया गया कठुआ का पता फर्जी निकला है। गिरफ्तारी के बाद उसने खुद को कठुआ के हटली मोड़ का बताया था।
विज्ञापन


इसके बाद पंजाब पुलिस उसे लेकर कठुआ पहुंची, लेकिन दो घंटे के बाद भी उसका ठिकाना नहीं मिल सका। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पठानकोट सैन्य क्षेत्र के पास से गिरफ्तार की गई महिला को लेकर पंजाब पुलिस की टीम हटली मोड़ स्थित उसके द्वारा बताए गए पते की जांच करने पहुंची।

लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद भी पुलिस को उसके द्वारा बताया गया पता नहीं मिला। सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध महिला ने पुलिस को अपना नाम हरजिंदर कौर निवासी नजदीक धागा फैक्ट्री हाउस नंबर सात हटली मोड़ बताया था। जांच के दौरान ऐसा कोई भी पता नहीं मिला।
विज्ञापन


हटली चौकी पुलिस के साथ जांच के लिए पहुंची पंजाब पुलिस की टीम महिला को एक औद्योगिक इकाई में भी लेकर पहुंची, लेकिन वहां भी कोई सुराग नहीं मिला। कठुआ पुलिस ने बताया कि संभवत: महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इस वजह से वह अपना सही पता नहीं बता पा रही है। पता जांचने के बाद उसे कठुआ थाने में लाया गया था, जहां से पंजाब पुलिस एक बार फिर उसे साथ ले गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें