फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर स्टेडियम में बनेगा सिंथेटिक रनिंग ट्रैक और शूटिंग रेंज

विज्ञापन
फोटो-67: बहादुरगढ़ के अंबेडकर स्टेडियम में कच्चा पड़ा रनिंग ट्रैक। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बहादुरगढ़ के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में जल्द ही सिंथेटिक रनिंग ट्रैक और आधुनिक शूटिंग रेंज विकसित की जाएगी। दोनों परियोजनाओं के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने खेल विभाग के आग्रह पर प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। एचएसवीपी ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने के लिए कंसलटेंट भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


एचएसवीपी के एसडीओ कृष्ण मलिक ने बताया कि कंसलटेंट द्वारा डीपीआर जमा किए जाने के बाद परियोजना को अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इन सुविधाओं के विकसित होने से बहादुरगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल अधोसंरचना का लाभ मिलेगा।

वर्तमान में अंबेडकर स्टेडियम में एथलेटिक्स खिलाड़ी कच्ची मिट्टी के ट्रैक पर अभ्यास करने को मजबूर हैं। मौसम और ट्रैक की स्थिति के कारण खिलाड़ियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बनने के बाद खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के अनुरूप अभ्यास का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी प्रदर्शन क्षमता में सुधार होगा।
विज्ञापन


वहीं बहादुरगढ़ में बनने वाली शूटिंग रेंज शहर की पहली आधुनिक शूटिंग रेंज होगी। इससे शूटिंग खेल में रुचि रखने वाले युवाओं को अपने शहर में ही प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधा मिल सकेगी। अभी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाओं के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है।

खेल प्रेमियों का मानना है कि इन परियोजनाओं के साकार होने से बहादुरगढ़ खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन सकेगा और क्षेत्र की प्रतिभाओं को नई उड़ान मिलेगी।
विज्ञापन

फोटो-67:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें