13jjrp03- डीघल गांव में डॉग स्कवायड के साथ जांच करते पुलिस कर्मचारी। स्रोत : पुलिस
बेरी। पुलिस कमिश्नरेट झज्जर नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में रविवार को डीघल गांव में डॉग स्क्वाड की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
पुलिस उपायुक्त धारणा यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। चौकी प्रभारी डीघल सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने इसकी जानकारी दी। पुलिस टीम ने गांव के विभिन्न घरों, दुकानों और संदिग्ध स्थानों को चिह्नित किया। डॉग स्क्वाड की सहायता से इन जगहों की गहनता से जांच की गई। अभियान का उद्देश्य नशा तस्करों और अवैध हथियार रखने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करना था। झज्जर पुलिस का लक्ष्य अपराध पर अंकुश लगाना और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। संवाद