फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत दिशा से आई स्कूटी ने बाइक को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के झज्जर स्टेडियम के पास गलत दिशा से आ रही स्कूटी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव मदाना खुर्द निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा नीतिन कुमार 19 अक्तूबर की रात अपने दोस्त निखिल की मोटरसाइकिल लेकर उसका हालचाल जानने निजी अस्पताल जा रहा था। निखिल वहां भर्ती था। जब नीतिन झज्जर स्टेडियम के पास पहुंचा तो स्कूटी पर सवार दो लड़कियां गलत दिशा से आईं और उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और नीतिन का सिर सड़क पर लग गया। इसके बाद उसे एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल झज्जर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें