बहादुरगढ़। शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्ट्रियों में फायर सेफ्टी को मजबूत करने और आग से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर 17 दिसंबर को बैठक हेागी। बैठक शाम 3 बजे बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यालय एमआइई में होगी जिसमें फायर विभाग के अधिकारी फायर सेफ्टी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
बीसीसीआई की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक का उद्देश्य औद्योगिक इकाईयों में आग से संबंधित सुरक्षा मानकों की समीक्षा करना और फायर सेफ्टी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रतिनिधियों के सुझाव जानना है।
संस्था ने सभी पदाधिकारियों और उद्योगपतियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर फायर विभाग के अधिकारियों के साथ अपने-अपने उद्योगों से जुड़े फायर सेफ्टी संबंधी मुद्दों को रखें। इससे न केवल समस्याओं का समाधान निकाला जा सकेगा बल्कि भविष्य में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को भी रोका जा सकेगा।