फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन-आंदोलन ही एकमात्र विकल्प : कॉमरेड राजेंद्र सिंह

विज्ञापन
06jjrp03- मातनहेल में आयोजित जनसभा को संबो​धित करते वक्ता। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
आगामी 26 अक्तूबर को रोहतक के नांदल भवन (बोहर) में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय ''''किसान-मजदूर-छात्र-युवा-महिला महापंचायत'''' की तैयारी को लेकर रविवार को मातनहेल स्थित कम्युनिटी सेंटर में जनसभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जनसभा में मुख्य वक्ता के रूप में ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने विचार रखे। इसके अलावा ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह मातनहेल, सचिव जयकरण मांडौठी, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधि हरीश कुमार सैनी ने भी संबोधित किया।
मुख्य वक्ता राजेंद्र सिंह एडवोकेट, जयकरण मांडौठी, रामकुमार निमोठ ने कहा कि आज देश का किसान कर्ज में डूबा हुआ है। एमएसपी की गारंटी नहीं मिल रही, यूरिया आदि खादों की भारी किल्लत है और फसल बीमा योजना के नाम पर कॉरपोरेट कंपनियों की जेबें भरी जा रही हैं। बिजली और बीज के निजीकरण के साथ-साथ अमेरिका-भारत व्यापार समझौता भारतीय किसानों की आजीविका पर सीधा हमला है। इसके अलावा, मनरेगा को खत्म करने, मजदूरों से 12-12 घंटे काम कराने, युवाओं के लिए रोजगार समाप्त कर ''''अग्निवीर'''' जैसी योजनाएं थोपने, ''''फैमिली आईडी'''' जैसी जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग त्रस्त है। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए एकजुट होकर जन आंदोलन का रास्ता अपनाना ही एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अनूप सिंह मातनहेल ने ग्रामीणों से अपील की कि वे गांव-गांव में कमेटियां गठित करें और 26 अक्तूबर को नांदल भवन बोहर (रोहतक) में होने जा रही महापंचायत में भारी संख्या में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि इस महापंचायत में राष्ट्रीय किसान नेता सत्यवान, शहीद-ए-आजम भगत सिंह की भांजी गुरजीत कौर, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रो. अरुण कुमार मुख्य रूप से शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें