इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए फिजिक्सवाला (PW) ने PWNSAT 2026 स्कॉलरशिप परीक्षा की घोषणा की है। इसके तहत कक्षा V से XII तक के विद्यार्थी और कक्षा XII पास कर चुके छात्र भी हिस्सा ले सकेंगे। परीक्षा में PCM और PCB दोनों स्ट्रीम के विद्यार्थियों को शामिल होने का अवसर मिलेगा। रजिस्ट्रेशन निशुल्क रखा गया है।
PWNSAT 2026 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को *100 प्रतिशत तक ट्यूशन फीस स्कॉलरशिप* मिल सकती है। इसके साथ ही छात्रों के पास *₹2.5 करोड़ तक के कैश प्राइज* जीतने का मौका होगा। स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत चयनित *टॉप 500 छात्रों को मुफ्त पढ़ाई और हॉस्टल की सुविधा* भी दी जाएगी।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होगी परीक्षा
PWNSAT 2026 का आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा के लिए विद्यार्थी *1 से 15 अक्टूबर 2026* के बीच परीक्षा दे सकेंगे। वहीं, ऑफलाइन परीक्षा *3, 4, 10 और 11 अक्टूबर 2026* को देशभर के PW विद्यापीठ, पाठशाला और ट्यूशन सेंटरों में आयोजित होगी। परीक्षा का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।
रैंकर्स ग्रुप से मिलेगी अतिरिक्त मेंटरशिप
परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर चुने गए कुछ विद्यार्थियों को एक्सक्लूसिव *रैंकर्स ग्रुप* में शामिल किया जाएगा। इसके माध्यम से उन्हें JEE और NEET की तैयारी के लिए अतिरिक्त अकादमिक मेंटरशिप, गाइडेंस और तैयारी से जुड़ी सहायता दी जाएगी।
PW के फाउंडर एवं CEO अलख पांडे ने कहा कि अच्छी शिक्षा का अवसर किसी छात्र की आर्थिक स्थिति पर निर्भर नहीं होना चाहिए। PWNSAT के माध्यम से छात्रों की आर्थिक परेशानियों को कम करने और उन्हें सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारी जारी रख सकें।