फोटो 82 : मुकुंदपुर में नाले निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के उपरांत ग्रामीणों के साथ जिला पार्
बहादुरगढ़। गांव मुकुंदपुर में जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए 19 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण किया जाएगा। रविवार को जिला पार्षद एवं भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र छिल्लर ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नाला बनने से गांव में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी। इस दौरान सरपंच सुमित छिकारा और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने रविंद्र छिल्लर का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
रविंद्र छिल्लर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से नाले के निर्माण की गुणवत्ता पर नजर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्माण में लापरवाही या निर्धारित मापदंडों के उल्लंघन की स्थिति में उन्हें या सरकार के शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इस अवसर पर सत्यव्रत, मनजीत, सदाराम, हरीश, राजकुमार, हरिप्रकाश, ओमप्रकाश, सचिन, सतपाल, राजेश, रवि, राजेंद्र, नीरज और आकाश मौजूद रहे।