फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैरिफ बढ़ा तो रुका जुराबों का 4 करोड़ का ऑर्डर, संबंध सुधरने से माल खरीदने की उम्मीद

विज्ञापन
फोटो- 56: बहादुरगढ़ के पुराना औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में मशीनों पर जुराब बनाते कर्मचारी। सं - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। टैरिफ विवाद के चलते अमेरिकी कंपनियों ने बहादुरगढ़ में तैयार करवाई करीब 5 लाख जोड़ी जुराब के ऑर्डर को अक्तूबर 2025 में रद्द कर दिया था। इससे कंपनी को 4 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा। टैरिफ वापस लेने से जुराब निर्यातक को उम्मीद जगी है कि स्टॉक में पड़े माल की खरीद शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के पुराना औद्योगिक क्षेत्र में न्यू होराइजन कंपनी की ओर से हर माह करीब 10 लाख जोड़ी जुराब बनाई जाती हैं। निदेशक रवि चमड़िया का दावा है कि वे हर माह 7 लाख जोड़ी जुराब जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम, स्वीडन, ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सहित कुल 12 देशों में निर्यात करते हैं।
इस तरह जुराब निर्यात के मामले में वे नोएडा व पूना की कंपनी के बाद देश में तीसरे स्थान पर आते हैं। कंपनी का सालाना टर्नओवर लगभग 50 करोड़ रुपये है और स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।
विज्ञापन

निदेशक ने बताया कि टैरिफ बढ़ने से भारतीय उत्पाद अमेरिकी बाजार में महंगे पड़ रहे थे जिससे खरीदारों ने अस्थायी रूप से ऑर्डर रोक दिए। हमने सर्दी के सीजन को ध्यान में रखते हुए अमेरिका की दो कंपनियों से मिले आर्डर के अनुसार पूरा स्टॉक तैयार कर लिया था। 5 लाख जोड़ी बनवाई गईं थी।
कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्री के प्रधान प्रवीण गर्ग और जिला उद्योग केंद्र की संयुक्त निदेशक संजीत कौर ने कहा कि अमेरिका की ओर से टैरिफ कम कर लिया गया है। बहादुरगढ़ में तैयार माल अमेरिका में कम ही निर्यात होता है। उम्मीद है कि टैरिफ विवाद सुलझने के साथ निर्यात कारोबार फिर से रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन

फोटो- 56: बहादुरगढ़ के पुराना औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में मशीनों पर जुराब बनाते कर्मचारी। सं- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें