फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी महीने से महंगी हो गई बिजली

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासन ने बिजली की कीमतों में दस फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी करके चंडीगढ़वासियों की जेब पर इसी माह एक और बोझ डाल दिया है। यही नहीं सालों से चले आ रहे बिजली के दो स्लैब को खत्म करते हुए तीन नए स्लैब बना दिए गए हैं। अब लोगों को इन स्लैब के मुताबिक बिजली के बिल का भुगतान करना होगा। प्रशासन ने कामर्शियल प्रयोग की बिजली दरों में पहली बार स्लैब बनाकर व्यापारियों पर भी भारी बोझ डाला है।
विज्ञापन

ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी बोर्ड ने यूटी प्रशासन की बिजली की दरों को बढ़ाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रशासन ने दो स्लैब को खत्म करते हुए तीन स्लैब बना दिए हैं। पहले जहां उपभोक्ताओं को जीरो से एक सौ पचास यूनिट और एक सौ पचास यूनिट से अधिक के लिए अलग-अलग रेट पर भुगतान करना पड़ता था, वहीं अब जीरो से एक सौ पचास, एक सौ पचास से चार सौ और चार सौ से अधिक यूनिट खपत करने पर उसके मुताबिक तय की गई दरों के हिसाब से भुगतान करना पड़ेगा। इसी तरह कामर्शियल उपयोग के लिए पहले से चली आ रही फ्लैट दर को खत्म कर दिया है। अब अब जीरो से एक सौ पचास, एक सौ पचास से चार सौ और चार सौ से अधिक यूनिट खपत करने पर उसकी तय दरों के मुताबिक व्यापारियों को भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन

--------------------
घरेलू के लिए
पहले था
एक सौ पचास यूनिट तक के लिए 2.10 रुपये
एक सौ पचास यूनिट से अधिक के लिए 3.80 रुपये
अब होगा
एक सौ पचास यूनिट के लिए 2.30 रुपये
एक सौ पचास से चार सौ यूनिट के लिए 4.20 रुपये
चार सौ यूनिट से अधिक के लिए 4.40 रुपये
------------------
कामर्शियल के लिए
पहले
फ्लैट बिजली रेट था 4.10 रुपये प्रति यूनिट
अब होगा
एक सौ पचास यूनिट के लिए 4.30 रुपये
एक सौ पचास से चार सौ यूनिट के लिए 4.50 रुपये
चार सौ यूनिट से अधिक के लिए 4.70 रुपये
(सभी रेट प्रति यूनिट रुपये में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें