फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी ने स्कूटर सवार को मारी टक्कर

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। तेज रफ्तार पुलिस की टाटा 207 गाड़ी ने घर जा रहे एक्टिवा सवार को लाइट प्वाइंट कोर्स करते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एक्टिवा सवार नीचे गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तुरंत जनरल अस्पताल सेक्टर-16 में दाखिल करवाया। घायल की पहचान सेक्टर-15 निवासी आरपी सहगल के रूप में हुई। गाड़ी सेक्टर-24 चौकी में तैनात होमगार्ड जवान राकेश कुमार चला रहा था। मामले की जांच करने एएसपी देसराज सिंह मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में उन्होंने पाया कि हादसा जवान की गलती से हुआ। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने होमगार्ड जवान राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। सेक्टर-24 चौकी में तैनात होमगार्ड जवान राकेश कुमार टाटा 207 गाड़ी लेकर सेक्टर-11 पुलिस थाने जा रहा था। उसी समय सेक्टर-15 निवासी आरपी सहगल अपनी एक्टिवा से सेक्टर-15 की तरफ जा रहे थे। लाइट प्वाइंट पर ग्रीन सिग्नल होने पर जैसे ही वे आगे बढ़े तो सेक्टर-24 की तरफ से पुलिस की गाड़ी आई और उसने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। उधर एएसपी देसराज सिंह ने बताया कि होमगार्ड जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें