फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोडक्शन कंपनी खोलेंगे परीक्षित साहनी

Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री ने पूरे जगत में खूब नाम कमाया है। देखा जाए तो बॉलीवुड इंडस्ट्री को पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से टक्कर दे रही है। आज अगर पिता जी होते तो वे इस तरक्की को देखकर बहुत खुश होते है, जिन्होंने शुरू से ही पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रयास किए थे।
विज्ञापन

मशहूर फिल्म अभिनेता परीक्षित साहनी ने सेक्टर-35 स्थित होटल पार्क इन में बुधवार को इस तरह अपने उद्गार व्यक्त किए। वह नार्थ जोन फिल्म व टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान नार्थ जोन फिल्म व टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के डायरेक्टर जेएस चीमा भी मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान परीक्षित साहनी ने फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमा चुके अपने दिवंगत पिता बलराज साहनी के फिल्मी सफर की दास्तां बताई। उन्होंने कहा कि उनके पिता को शुरू से पंजाबी से काफी प्यार रहा है। वह सभ्यता का बहुत सम्मान करते थे। आज पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सफलता को देखकर ऐसा लगता है जैसे पिताजी का सालों पुराना ख्वाब पूरा हो गया। वह जल्द ही अपने पिता को समर्पित उनके नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें