फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड सेफ्टी नियम तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज

Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
Mohali
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में चल रहे सभी रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा सहित अन्य खाने पीने की वस्तुएं बेचने वाले लोगों को अब फूड सेफ्टी एक्ट के अधीन रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस लेना जरूरी है। विभाग ने इसके लिए 4 फरवरी आखिरी तिथि तय की है। पांच फरवरी से विभाग की ओर से नियम तोड़ने वालाें के खिलाफ मुहिम शुरू की जाएगी और लोगों के चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. नीलम भारद्वाज ने बताया कि फूड सेफ्टी एक्ट के अधीन रजिस्ट्रेशन करवाने या लाइसेंस लेने के लिए लोगों को चार फरवरी से पहले सिविल सर्जन दफ्तर स्थित फूड शाखा से संपर्क करना होगा। साथ ही जिन होटलों, बार व अहातों ने शराब परोसने को लेकर एक्साइज विभाग से लाइसेंस ले रखा है, उन्हें भी यह लाइसेंस सेहत विभाग से लेना ही पड़ेगा। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से 5 फरवरी से बिना रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी और चालान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिन व्यापारियों का सालाना कारोबार 12 लाख रुपये से कम है। उन्हें फूड सेफ्टी एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। वहीं जिनकी सालाना आमदनी 12 लाख रुपये से अधिक है, उनका लाइसेंस बनाया जाएगा। उन्होंने जिले में रेहड़ी-फड़ी के माध्यम से खाने पीने की चीजें बेचने वालों से अपील की है कि वे भी चार फरवरी से पहले रजिस्ट्रेशन करवा लें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें