फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कराटे प्रतियोगिता में 500 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
-फोटो 82 : प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अतिथियों के साथ। स्रोत एसोसिएशन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 स्थित खेल परिसर में हरियाणा राज्य कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 500 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन यूनाइटेड कराटे एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के अध्यक्ष रजनीश चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में महंत श्रीश्री 1008 सूर्यनाथ महाराज पहुंचे। उनके साथ चेयरपर्सन सरोज राठी, हरियाणा ओलिंपिक उपाध्यक्ष अनिल खत्री, कोच बलवान पहलवान, सत्यनारायण शर्मा, ओमबीर छिकारा, कर्मवीर राठी और गौरव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि मानसिक शक्ति, अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे और गलत संगति से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

प्रतियोगिता में 6 से 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न भार वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। छोटे बच्चों की कराटे प्रस्तुति ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया। अभिभावकों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश चौधरी ने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि कराटे केवल खेल नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है, जो अनुशासन, धैर्य और आत्मरक्षा सिखाती है। चौधरी ने कहा कि आज युवाओं को मोबाइल और नशे की दुनिया से निकालकर खेल मैदानों तक लाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित करने की अपील भी की। विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस मौके पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




-फोटो 82 :
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें