समाज में ट्रांसजेंडर को सम्मान दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस एक नया कदम उठाने वाली है। जल्द ही पुलिस अपनी रैंक के अंदर उनकी भर्ती करेगी ताकि समानता को बढ़ावा दिया जा सके और उन्हें मुख्यधारा में आत्मसात किया जा सके। इस समय राज्य के अंदर 3,000 ट्रांसजेंडर मौजूद हैं।
राज्य सरकार ने पिछले महीने पुलिस बल में ट्रांसजेंडर को भर्ती करने की घोषणा की थी और इसी के तहत 8 फरवरी को एक विज्ञापन जारी किया था। इस घोषणा के दो हफ्ते बाद कम से कम 40 ट्रांसजेंडर्स ने कांस्टेबल पद के लिए आवेदन किया है। अधिकारियों ने सभी श्रेणियों में 2,254 कांस्टेबल पद को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने ट्रांसजेंडर्स से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आवेदकों को लिखित परीक्षा और शारीरिक टेस्ट में पास होने के बाद ही भर्ती किया जाएगा।