फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामनौली स्टेडियम में 47 हॉकी खिलाड़ी कर रहे अभ्यास

विज्ञापन
फोटो: 100- खिलाड़ियों को हॉकी का प्रशिक्षण देते कोच। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव बामनौली स्थित स्टेडियम में इन दिनों 47 हॉकी खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। इनका लक्ष्य राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतना है। कोच आनंद के नेतृत्व में खिलाड़ी खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर प्रतियोगिताओं में पहचान बनाई है।
विज्ञापन

खिलाड़ी दीपक ने बताया कि वह आठ साल से हॉकी का अभ्यास कर रहे हैं। हॉकी के साथ क्रिकेट और बैडमिंटन में भी हाथ आजमाया। दिल्ली विश्वविद्यालय और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्तर पर भी खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। जनवरी में ओडिशा में आयोजित ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता में उन्हें पदक मिला।
उन्होंने बताया कि फिलहाल वह बीपीएड कर रहे हैं। खेल को कॅरिअर बनाना चाहते हैं। खेल ने उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का जज्बा दिया है।
खिलाड़ी तनिष्का भी हॉकी खेल में अपना भाग्य बना रही हैं। वह चार साल से खेल की तैयारी कर रही हैं। स्कूल में कोच सुनील ने उन्हें खेलों के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने नियमित रूप से प्रशिक्षण लेना शुरू किया। तनिष्का ने बताया कि दिल्ली स्टेट गेम्स में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया ता। अब उनका चयन ओडिशा में होने वाली अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

तनिष्का ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलने से उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। पिछले करीब एक साल से वह आनंद कोच से प्रशिक्षण ले रही हैं। उनका कहना है कि बेहतर प्रदर्शन के लिए रोजाना अभ्यास और कोच का मार्गदर्शन बेहद जरूरी है।
बामनौली गांव की रहने वाली सिमरन भी स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रही हैं। मैदान में अभ्यास के दौरान एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाने से उनका आत्मविश्वास मजबूत होता है। पिछले चार साल से प्रतिदिन प्रैक्टिस के लिए आती हूं।
प्रशिक्षु खिलाड़ी नैंसी ने बताया कि खेल सिर्फ शौक नहीं, बल्कि भविष्य बनाने का जरिया बन रहा है। खिलाड़ी हॉकी में राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सपना देख रही हूं। अगर उन्हें लगातार बेहतर सुविधाएं और मार्गदर्शन मिलता रहे तो वे कई प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन


फोटो: 100- खिलाड़ियों को हॉकी का प्रशिक्षण देते कोच। संवाद
फोटो: 101- दीपक
फोटो: 102- नैंसी, बामनोली
फोटो: 103- सिमरन, बामनोली
फोटो: 104- तनिष्का, बामनोली
फोटो: 105- कोच आनंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें