फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: डकैतों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटे 40 लाख रुपये

Mon, 30 Dec 2019 06:44 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा थाना क्षेत्र में डकैतों द्वारा एक परिवार को बंधक बनाकर लूटने की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक छह नकाबपपोश डकैतों ने एक परिवार को बंधक बनाकर 40 लाख रुपये के गहने और नकदी लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि सुल्ताना कस्बे में आभूषण व्यवसायी पवन सोनी के घर में छह नकाबपोश डकैत घुस गए जिन्होंने परिवार को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और 40 लाख रुपये के आभूषण तथा नकदी लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि परिजनों ने डकैतों के जाने के बाद पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी और फिर पड़ोसियों ने सुल्ताना पुलिस चौकी को सूचना दी। इस संबंध में छह अज्ञात डकैतों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का एक दल मामले की गहनता से जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें