फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..मशीन पर गिरने से 30 वर्षीय बिजली मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। जिले के गांव नंदरामपुर बास में स्थित एक क्रेशर प्लांट में काम करते समय गिरने से 30 वर्षीय बिजली मैकेनिक की मौत हो गई। घटना के समय मृतक के परिवार के दो सदस्य मौके पर मौजूद थे। हादसे के बाद घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, बिहार के कनकोटा निवासी 30 वर्षीय वीरेंद्र नंदरामपुर बास स्थित क्रेशर प्लांट में बिजली मैकेनिक के रूप में कार्यरत था। वह अपने सगे भाई और चचेरे भाई के साथ कंपनी में काम करता था। घटना के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह मशीन पर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजनों और साथियों ने तुरंत कंपनी प्रबंधन को सूचना दी और वीरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि गिरने के कारण मृतक के सिर में चोट लगी थी जिसके चलते उसकी मौत हुई। परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें