फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता देने की दिशा में नगर पालिका ने पहल की है। नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू ने 21 लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये की पहली किस्त वितरित की।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य हर गरीब और जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। लाभार्थियों का चयन निर्धारित पात्रता मानकों के आधार पर किया गया है तथा निर्माण प्रगति के अनुसार आगामी किस्तें जारी की जाएंगी।

चेयरमैन ने लाभार्थियों से शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की अपील की। राशि मिलने पर लाभार्थियों ने खुशी जताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगर पालिका सचिव, पार्षद और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें