फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में एक्सप्रेस वे पर भिड़े 20 वाहन

Wed, 20 Dec 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर रखे ड्रम से टकराने के बाद खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण औरास व गंजमुरादाबाद क्षेत्र में वाहन चालक डायवर्जन का बोर्ड नहीं देख सके और सड़क पर रखे अवरोधकों से टकरा गए। इससे पीछे की गाड़ियां भी उनसे भिड़ती गईं। दोनों स्थानों पर बीस से अधिक गाड़ियां आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हुईं और 12 से ज्यादा लोग घायल हुए।तीन की हालत बिगड़ने पर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस प्रशासन ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर रास्ता साफ कराया।
विज्ञापन


औरास में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के सई नदी पुल व बांगरमऊ क्षेत्र में जोगीकोट हवाई पट्टी के निकट निर्माण कार्य के कारण डायवर्जन किया गया है। मंगलवार सुबह आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी ललित मित्तल की कार का चालक नरेश घने कोहरे की वजह से औरास में सई नदी पुल पर डायवर्जन का बोर्ड नहीं देख सका। इससे कार सड़क पर रखे ड्रमों से भिड़ गई। इस बीच पीछे से आ रही कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे में कार सवार लोग मामूली रूप से घायल हुए।

दूसरी ओर बांगरमऊ के जोगीकोट के पास घना कोहरा होने से आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे वाहनों को डायवर्जन के लिए रखे गए प्लास्टिक के ड्रम देखने में मुश्किल हो रही थी। इस बीच एक कार ड्रम से टकरा गई। कार सवार लोग जब तक कुछ समझ पाते, पीछे से आ रही दूसरी कार भी टकरा गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब तक हटाया जाता तब तक एक के बाद एक दर्जन भर गाड़ियां आपस में टकराती चली गईं। इससे गाजीपुर के रियाज खॉ और धौलपुर के अमरकांत व हाथरस के दुर्गाप्रसाद घायल हो गए। घायलों को बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


दोनों घटनाओं में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एसपी पुष्पांजलि ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और यूपीडा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि डायवर्जन वाले स्थानों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही बड़े बोर्ड वाले संकेतक लगाए जाएं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें