फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज पर संग जाने की हसरत रह गई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल के पंसुखा निवासी असरत हुसैन पत्नी जाकिरा के संग हज करने के लिए जाना चाहते थे। दोनों का हज के लिए चयन हो गया। दोनों हज पर जाने वाले थे कि उससे पहले ही पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। पत्नी को दिल्ली में भर्ती कराया गया। हज पर जाने से पहले पति असरत हुसैन अस्पताल में पति से मिले और पत्नी से कहा कि मेरी जो गलतियां हों उन्हें माफ करना। इसके बाद पति ने पत्नी का हाथ छोड़ा तो कुछ ही पल में पत्नी ने जिंदगी का साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन

पति इस बीच अस्पताल के कक्ष से निकल कर हज को रवाना हो गए। उन्हें हज के लिए रवाना करने गए परिजनों ने पत्नी की मौत के बारे में जानकारी नहीं दी ताकि हज के सफर में खलल न पड़े। रिश्तेदार तौकीर अहमद ने बताया कि एक तरफ मामू के हज पर जाने की खुशी थी तो दूसरी तरफ मामी जाकिरा की मौत का गम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें