फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11500 लोगों ने ऑनलाइन स्व जनगणना में भाग लिया

विज्ञापन
30jjrp06- लघु सचिवालय में चल रही वीसी में मौजूद डीसी व अन्य अ​धिकारी। स्रोत : प्रचार विभाग
विज्ञापन
झज्जर। जिले में स्व जनगणना का काम पूरा हो गया है। 11500 लोगों ने ऑनलाइन स्व जनगणना में भाग लिया है। ऐसे नागरिकों को अब प्रगणकों को अपनी आईडी उपलब्ध करानी होगी ताकि मौके पर केवल सत्यापन किया जा सके।
विज्ञापन

वहीं एक मई से हर घर की गिनती का काम शुरू हो जाएगा। जिले के लगभग ढाई हजार से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं जिनमें 2185 एनमरेटर, 365 सुपरवाइजर और 8 चार्ज अधिकारी जुड़े हैं। इस बार गणनाकर्मी विशेष हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन मोबाइल एप का उपयोग करेंगे जिसे उनके पंजीकृत मोबाइल उपकरणों पर इंस्टॉल किया गया है।
यह एप ऑफलाइन मोड में भी कार्य करेगा और नेटवर्क उपलब्ध होते ही डेटा स्वतः सिंक्रोनाइज हो जाएगा। रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए तकनीक आधारित डैशबोर्ड और सीएमएमएस पोर्टल का उपयोग किया जाएगा जिससे प्रत्येक स्तर पर प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित होगी। जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण एक से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का होगा जबकि दूसरा चरण 9 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना के रूप में संपन्न होगा।
विज्ञापन



अधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत क्रियान्वित किया जाएगा। इस महाअभियान में जिन्हें पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। इस अवसर पर सीटीएम एवं नोडल अधिकारी रितु बंसीवाल, डीआईओ अमित बंसल, ट्रेनर मोहित कुमार और अरुण कुमार उपस्थित थे।

इंसेट
यह पूछे जाएंगे सवाल
घर के संंबंध में प्रश्न : मकान नंबर, जनगणना मकान संख्या, घर किस फर्श का है, घर के दीवार का सामग्री, घर का उपयोग, घर की स्थिति।
परिवार के संबंध में प्रश्न : परिवार की संख्या, घर में कितने सदस्य रहते हैं। परिवार के मुखिया का लिंग, परिवार के मुखिया की जाति, घर स्वयं के नाम/किराये पर, घर में कितने कमरे है। घर में कितने विवाहित परिवार रहते हैं।
घर की बुनियादी जरूरतें : पेयजल का स्त्रोत, प्रकाश का मुख्य स्त्रोत, शौचालय की सुलभता, किस प्रकार का शौचालय, गंदे पानी की निकासी, स्नान गृह की उपलब्धता, रसोई घर की उपलब्धता एलपीजी/पीएनजी, खाना पकाने का मुख्य साधन, परिवार के खाने का मुख्य अनाज।
घरेलू उपकरणों की उपलब्धता : रेडियो, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप/कंप्यूटर, टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्ट फोन, साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड, कार/जीप/वैन, मोबाइल नंबर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें