फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में 11.2 एमएम बारिश, मेट्रो स्टेशन के नीचे भरा पानी

विज्ञापन
-फोटो 83 : बहादुरगढ़ में सोमवार की सुबह हुई बारिश के बाद गीली हुई सड़क। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में सोमवार सुबह हुई 11.2 एमएम बारिश से मौसम हल्का ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बारिश के बाद निचली कॉलोनियों में कीचड़ और जलभराव से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के नीचे भी पानी भर गया। मौसम विभाग ने शाम तक बारिश की संभावना जताई है। सुबह हुई बारिश के बाद धर्म विहार, छोटूराम नगर, बराही फाटक, झील मोहल्ला और बाग वाला मोहल्ला सहित कई क्षेत्रों में पानी भर गया। सड़कों और गलियों में कीचड़ जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हुई।
बारिश से मौसम में ठंडक आई, लेकिन जल निकासी की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे। हवा में नमी का स्तर 25 से 95 प्रतिशत के बीच रहा। सुबह बादल छाए रहने और बारिश के कारण लोगों को पिछले दिनों की गर्मी से राहत मिली। मौसम ठंडा होने से कई घरों में एसी और कूलर भी बंद रहे।
विज्ञापन

शाम तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार शाम तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद मौसम में ठंडक महसूस की गई। बारिश होने पर तापमान में और गिरावट आ सकती है। वहीं, जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के बाद निचले इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।




बहादुरगढ़ में सोमवार की सुबह हुई बारिश की मात्रा कुल 11.2 एमएम रही। इससे मौसम ठंडा हो गया और तापमान में भी कमी दर्ज की गई। अभी और बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश होने पर ठंडक दस्तक देगी।
विज्ञापन


-डॉ. सुनील कौशिक, एसडीओ, कृषि विभाग, बहादुरगढ़
-




-फोटो 83 : बहादुरगढ़ में सोमवार की सुबह हुई बारिश के बाद गीली हुई सड़क। संवाद

-फोटो 84 : बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के नीचे भरा बारिश का पानी। संवाद



-

-फोटो 83 : बहादुरगढ़ में सोमवार की सुबह हुई बारिश के बाद गीली हुई सड़क। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें